ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ के दो जवान घायल

RANCHI : झारखंड के रांची में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. इस विस्फोट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के 2 जवान बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : झारखंड के रांची में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. इस विस्फोट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के 2 जवान बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे एयर एंबुलेंस से दिल्ली इलाज के लिए भेजा गया है.

घटना रांची के तमाड़ इलाके की है. जहां विजयगिरि और अराहंगा के बीच स्थित पहाड़ के पेयाकुली जंगल में आइइडी ब्‍लास्‍ट में दो सीआरपीएफ जवान जख्मी हो गए हैं. घायल जवानों को रांची म‍ेडिका अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. घायल जवानों की पहचान प्रणय दास और जिग्नेश चौधरी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि एडीजी ऑपरेशन मुरारी लाल मीणा और सीआरपीएफ आईजी संजय आनंद लाठकर अस्पताल में मिलने पहुंचे. दोनों घायल जवान कोबरा के 203 बटालियन के हैं.

मेडिका अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा है कि दोनों जवान खतरे से बाहर हैं. बताया गया है कि सीआरपीएफ कोबरा बटालियन की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी. टीम पैदल ही जंगलों की खाक छान रही थी. इसी दौरान रास्ते में पहले से छिपाकर रखे गये आइइडी में लगे तार को बैट्री के जरिये साइड से आये एक नक्सली ने विस्फोट करा दिया.