ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

झारखंड चुनाव : गठबंधन पर आज फैसला लेगी AJSU, 11 सीटों पर दावा, लेकिन BJP 9 पर तैयार

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी से गठबंधन को लेकर आजसू आज अंतिम फैसला लेने वाली है। आजसू संसदीय बोर्ड की आज बैठक होने वाली है। जिसमें बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर अंतिम फ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी से गठबंधन को लेकर आजसू आज अंतिम फैसला लेने वाली है। आजसू संसदीय बोर्ड की आज बैठक होने वाली है। जिसमें बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसके पहले आजसू के नेता सुदेश महतो शनिवार को दिल्ली से रांची लौट आए। बीजेपी नेतृत्व से मुलाकात में अंतिम तौर पर उनकी बात नहीं बन सकी। 

सूत्रों के मुताबिक आजसू बीजेपी से गठबंधन में 11 विधानसभा सीटें मांग रही है जबकि बीजेपी 9 से ज्यादा सीट देने पर तैयार नहीं। 2 सीटों को लेकर बीजेपी और आजसू के बीच पेंच फंसा हुआ है। आजसू को 2014 में 8 सीटें मिली थी जिसमें से 5 सीटों पर उसने जीत हासिल की थी। 


सूत्रों के मुताबिक बीजेपी और आजसू के बीच 2 सीटों पर शिफ्टिंग को लेकर भी विवाद है। बीजेपी आजसू के खाते वाली 8 में से 2 सीटें बदलना चाहती है। बीजेपी को हाल ही में  पार्टी की सदस्यता लेने वाले झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत के लिए लोहरदगा और जेवीएम से बीजेपी में आए अमर कुमार बावरी के लिए चंदनक्यारी विधानसभा सीट चाहिए। आजसू संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि झारखंड में एनडीए गठबंधन का स्वरूप क्या होगा।


टैग्स