ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

झारखंड चुनाव: 3 बार BJP के रहे विधायक, चौथी बार हैं मैदान में, पत्नी आज भी बेचती हैं सब्जी

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के बड़कागांव से प्रत्याशी लोकनाथ महतो ने आज नामांकन किया. वह चौथी बार चुनावी मैदान में हैं. महतो की सादगी देख सभी लोग चौक जाते हैं. उनको विध

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के बड़कागांव से प्रत्याशी लोकनाथ महतो ने आज नामांकन किया. वह चौथी बार चुनावी मैदान में हैं. महतो की सादगी देख सभी लोग चौक जाते हैं. उनको विधायक और नेता रहने का कभी भी गुरूर नहीं रहा. वह आज भी खेती करते हैं और उनकी पत्नी बाजार में सब्जी बेचती हैं.

मिल चुका है बेस्ट विधायक का अवार्ड

लोकनाथ महतो को बेस्ट विधायक का अवार्ड भी मिल चुका हैं. महतो जनता से जुड़े रहते हैं. उनके हर दुख सुख में शामिल होते हैं. विधायक रहने के दौरान वह खुद अपने क्षेत्र भुरकुंडा बाजार में ऑफिस में जब भी समय मिलता था वह लोगों की समस्याओं को सुनते थे. हर छोटी समस्या का समाधान के लिए वह अपने स्तर से प्रयास करते थे.जिस कारण लोगों में लोकप्रिय रहे.

पत्नी बड़कागांव बाजार में बेचती हैं सब्जी

किसी परिवार में पति मुखिया बन जाता है कि तो उसकी पत्नी भी कम पावर में नहीं होती है. लेकिन लोकनाथ के तीन बार विधायक के रहने के बाद भी उनकी पत्नी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. बताया जाता है कि दो करोड़ की संपत्ति भी है. फिर भी उनकी पत्नी सब्जी की खेती करती है और उसको बड़कागांव बाजार में बेचती हैं. वह खुद कहती हैं कि अपना काम करने में कोई शर्म की बात नहीं है. इस काम में ही उनको आनंद आता है. 


टैग्स