ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

झारखंड चुनाव: BJP ने आज की 15 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, तीसरी सूची से भी मंत्री सरयू राय का नाम गायब

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज फिर बीजेपी ने 15 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है. बीजेपी के तीसरी सूची से भी मंत्री सरयू राय का नाम नहीं हैं.ये

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज फिर बीजेपी ने 15 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है. बीजेपी के तीसरी सूची से भी मंत्री सरयू राय का नाम नहीं हैं.

ये है बीजेपी के उम्मीदवार

पोडैयाहाट से गजाधर सिंह, बरकट्टा से जानकी यादव, धनवार से लक्ष्मण प्रसाद सिंह, गंडेय से जय प्रकाश वर्मा, बोकारो से बिरंची नारायण, निरसा से अपर्णा सेन गुप्ता, खूंटी से निलकंठ सिंह मुंडा, सिसई से दिनेश उरांव, चदनकियारी से अमर कुमार बावरी, सरायकेला से गणेश महावीर, चाईबासा से ज्योति भरमार, मझगांव से भूषण, खरसावां से जवाहर वानरा, मांडर से देव कुमार धन, कोलेबिरा से सुजन मुंडा को उम्मीदवार बनाया हैं. 

सीएम से टक्कर लेने वाले सरयू का नाम गायब

अब तक बीजेपी ने 69 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है. लेकिन सीएम रघुवर दास से पंगा लेने वाले मंत्री सरयू राय का नाम अब तक जारी नहीं किया गया है. आज बीजेपी ने तीसरी सूची जारी की है. हैरान करने वाली बात यह है कि जमशेदपुर से पूर्वी से चुनाव लड़ने वाले रघुवर दास का नाम पहली ही सूची में बीजेपी ने जारी कर दिया था, लेकिन जमशेदपुर पश्चिमी से चुनाव लड़ने वाले सरयू राय का नाम अब तक जारी नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रत्याशियों के चयन में रघुवर दास की खूब चली है. जिसके कारण ही उनके मनपसंद उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है. कुछ दिन पहले ही दूसरे दलों से आकर बीजेपी में शामिल होने वाले कुछ विधायकों और पूर्व विधायकों को भी इस बार रघुवर की कृपा से टिकट भाजपा में मिल गया है. 


टैग्स