ब्रेकिंग
पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई

झारखंड : दो बालू कारोबारियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, बिहार से भी जुड़ा है तैयार

RANCHI : झारखंड में एक बार फिर से ईडी की कार्रवाई हुई है। इस बार बिहार से जुड़े एक मामले को लेकर ईडी की टीम धनबाद पहुंची और यहां के दो बालू कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा है।

झारखंड : दो बालू कारोबारियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, बिहार से भी जुड़ा है तैयार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में एक बार फिर से ईडी की कार्रवाई हुई है। इस बार बिहार से जुड़े एक मामले को लेकर ईडी की टीम धनबाद पहुंची और यहां के दो बालू कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा है। शहर के धैया स्थित दो बालू कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी के द्वारा छापेमारी की जा रही है। इसमें धैया के चनचनी कॉलोनी में बालू कारोबारी मिथिलेश सिंह का आवास और कार्यालय शामिल है। इसके अलावा उनके साझेदार सुरेंद्र जिंदल के आवास और दफ्तर पर ईडी की छापेमारी दस्तावेजों को खंगाल रही है। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, बिहार के बालू खनन में गड़बड़ी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छापेमारी में जुटी है। बालू खनन से जुड़ी ब्रॉडसन कमोडिटी प्राइवेट लिमिटेड व मोर मुकुट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड जांच के दायरे में है। ऐसे में ईडी की टीम एक साथ धनबाद पहुंची। जहां मोर मुकुट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साझेदार सुरेंद्र जिंदल और मिथिलेश सिंह के आवास व कार्यालय पर छापेमारी कर रही है। चनचनी कॉलोनी के मेन गेट पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है।


मालूम हो कि, इससे पहले भी ईडी की टीम ने ब्राडसन कमोडिटी प्राइवेट लिमिटेड और मोर मुकुट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर तथा साझेदारों के आवास पर बालू खनन से जुड़े मामलों को लेकर छापेमारी की थी। इसी मामले को लेकर धनबाद के बालू कारोबारी जगनारायण सिंह उर्फ जगन सिंह और उनके पुत्र जेल में हैं।