Hindi News / news / राम जेठमलानी के निधन पर CM नीतीश कुमार ने जताया शोक, तेजस्वी समेत...

राम जेठमलानी के निधन पर CM नीतीश कुमार ने जताया शोक, तेजस्वी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 08, 2019, 10:30:44 AM

राम जेठमलानी के निधन पर CM नीतीश कुमार ने जताया शोक, तेजस्वी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

- फ़ोटो

PATNA: सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने गहरा शोक जताया है. निधन पर दुख जताते हुए सीएम नीतीश ने कहा है कि ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजेठमलानी का निधन दुखद है, वे राजनेता के साथ-साथ देश के सबसे बेहतरीन वकीलों में गिने जाते थे. उनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक और न्यायिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.’ राम जेठमलानी के निधन पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने दुख जताया है. वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है. राम जेठमलानी लंबे समय से बीमार थे. करीब एक हफ्ते से जेठमलानी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और वह अपने बेड से उठ भी नहीं पा रहे थे. बीमारी के कारण वह बेहद कमजोर भी हो गए थे. राम जेठमलानी का अंतिम संस्कार आज शाम लोधी रोड स्थित शमशान घाट में किया जाएगा.