Hindi News / news / JDU विधायक गोपाल मंडल का एक और वीडियो वायरल- 'आंटी पुलिस बुला लेगी...

JDU विधायक गोपाल मंडल का एक और वीडियो वायरल- 'आंटी पुलिस बुला लेगी तो यार तेरा कर लेगा हैंडल'

1st Bihar Published by: Updated Dec 17, 2021, 1:26:15 PM

JDU विधायक गोपाल मंडल का एक और वीडियो वायरल- 'आंटी पुलिस बुला लेगी तो यार तेरा कर लेगा हैंडल'

- फ़ोटो

PATNA : सत्ताधारी दल जदयू विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ नीरज लगातार अपनी हरकतों से चर्चा में रहते हैं. कभी अंडरवियर में घूमते नजर आते है तो कभी डांस करते हुए. इस बार शादी में महिला के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है. बताया जा रहा कि विधायक गोपाल मंडल कभी भी किसी के निमंत्रण पर शादी में भोज खाने जाते हैं तो वहां डांस फ्लोर पर अनायास ही डांस करने लगे. 


बिहार के CM नीतीश के विधायक के इस वीडिओ को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से लोग शेयर कर रहे हैं. इसमें डीजे की धुन पर विधायक डांस कर रहे हैं. वीडियो में गोपाल मंडल एक शादी समारोह महिलाओं के साथ डांस कर रहे हैं. जदयू विधायक के डांस को लेकर इंटरनेट मीडिया पर काफी लोग तरह-तरह से टिप्पणी कर रहे हैं. बता दें ऐसा पहली दफा नहीं हुआ है कि विधायक ने इस तरह डांस किया हो. वहीँ लोगों के अनुसार अब तो लोग उन्हें इसलिए भी इनवाइट करते हैं कि विधायक जी के आने से महफिल दोगुनी नहीं, चौगुनी गुलजार हो जाएगी.


गौरतलब है कि सांसद अजय मंडल पर अफीम और शराब की बिक्री का आरोप लगाना हो या पत्नी संग हनुमान बन स्टेज में डांस करना हो. आपको याद होगा जब तेजस एक्सप्रेस का मामला जब उन्होंने कहा कि पेट खराब था इसलिए पयजामा पहनकर टहलने लगे. इस घटना ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थी.