ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

बिहार : JDU नेता के घर पर फायरिंग, बम भी फेंके

BHAGALPUR : बेखौफ अपराधियों का तांडव जिले में जारी है. हर दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला भागलपुर के मधुसूदनपुर की है. जहां अपराधियों ने

बिहार : JDU नेता के घर पर फायरिंग, बम भी फेंके
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR : बेखौफ अपराधियों का तांडव जिले में जारी है. हर दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला भागलपुर के मधुसूदनपुर की है. 

जहां अपराधियों ने JDU नेता के घर पर फायरिंग और बमबारी भी की. मिली जानकारी के अनुसार बताया है कि भीमकित्ता में जदयू के मीडिया सेल के नगर संयोजक  कुणाल रत्नप्रिय के घर देर रात अपराधियों हमला कर दिया. बड़ी संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने उनके घर पर दो राउंड फायरिंग की. 

गोलियों की आवाज सुन जैसे ही वे दरवाजे की तरफ भागे अपराधियों ने बमबारी भी शुरू कर दी. अपराधियों ने  घर के पास स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में बम फेंका और भाग निकले.घटना के बारे में JDU के मीडिया सेल के नगर संयोजक कुणाल रत्नप्रिय ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. उस वक्त घर में सभी लोग बैठकर टीवी देख रहे थे, तभी गोलियों की आवाज सुनकर वे बाहर आ गए. 

बाहर आने पर उन्होंने देखा कि  5-6 की संख्या में कुछ नकाबपोश थे और  4 गोलियां बगीचे में चलाईं. फिर भागते-भागते आंगनबाड़ी केंद्र में भी बम फेंक. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. घटनास्थल से बम के अवशेष बरामद हुए हैं.