ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

JDU में मचे घमासान को ललन सिंह ने किया खारिज, कहा-महागठबंधन में सब कुछ ठीक है, कही कोई परेशानी नहीं

LAKHISARAI: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय में हैं। बुधवार को ललन सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। जेडीयू में मचे घमासान को सिरे से खारिज करते

JDU में मचे घमासान को ललन सिंह ने किया खारिज, कहा-महागठबंधन में सब कुछ ठीक है, कही कोई परेशानी नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

LAKHISARAI: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय में हैं। बुधवार को ललन सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। जेडीयू में मचे घमासान को सिरे से खारिज करते हुए ललन सिंह ने कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है। कही कोई परेशानी नहीं है। इस दौरान वे मीडिया पर भी बरसे। कहा कि यह सब मीडिया की मनगढ़ंत कहानी है।


ललन सिंह ने कहा कि कोई किसी को साइड नहीं करता है।आरसीपी सिंह तो बीजेपी से मिल गये थे। वो तो जेडीयू खुदे छोड़कर चले गये थे। उनको साइड कौन करेगा। वही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग पर ललन सिंह ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग तो हम शुरू से कर रहे है लेकिन अभी तक यह मांग पूरी नहीं हुई। 


ललन सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आंख मुंदकर बैठी हुई है। इस पर चर्चा भी नहीं कर रही है। ललन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार बिहार के साथ सौतेला रवैय्या अपना रही है। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा तब तक विकसित राज्य की परिकल्पना नहीं की जा सकती। लखीसराय दौरे पर कहा कि हम तो हर महीने क्षेत्र का दौरा करते हैं ई कोई नया चीज है क्या? 


टैग्स