ब्रेकिंग
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?

JDU को मणिपुर में मिला राज्य पार्टी का दर्जा, नीतीश के लिए बड़ी उपलब्धि

DESK : नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पार्टी को मणिपुर में राज्य पार्टी का दर्जा मिल गया है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ जेड

JDU को मणिपुर में मिला राज्य पार्टी का दर्जा, नीतीश के लिए बड़ी उपलब्धि
First Bihar
2 मिनट

DESK : नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पार्टी को मणिपुर में राज्य पार्टी का दर्जा मिल गया है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ जेडीयू के अन्य नेताओं के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। इसकी आधिकारिक तौर पर जानकारी भी दे दी गई है। दरअसल, मणिपुर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी का शानदार प्रदरशन रहा था। यही वजह है कि जेडीयू को मणिपुर में राज्य पार्टी का दर्जा मिल गया है। बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बाद अब मणिपुर में भी जेडीयू का नाम जुड़ गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू को छह सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 




आपको बता दें, निर्वाचन आयोग ने इलेक्‍शन सिंबल्‍स (रिजर्वेशन एंड एलाटमेंट) आदेश 1968 के प्रावधानों के तहत ये दर्जा दिया है। अगर जेडीयू को चार राज्‍यों में ये दर्जा मिल जाता है तो इसे राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाएगा। वर्तमान में तीन राज्‍यों में जेडीयू ने अपना परचम लहरा लिया है। 




अब जेडीयू पूरी तैयारी के साथ सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी, जिसमें भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधायक शालिनी मिश्रा, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, भीष्म साहनी, प्रदेश प्रवक्ता मंजीत सिंह, मुख्यालय प्रभारी महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह तथा सिवान, सारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण तथा पश्चिमी चंपारण के जदयू जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। 



टैग्स