Bihar election 2025 : 16 मंत्रियों की साख दांव पर, हर बूथ पर मतदाताओं में दिख रहा उत्साह; फर्स्ट वोटर बनने की मची होड़ Bihar Election 2025: गिरिराज सिंह ने वोटिंग करते ही मुस्लिम महिलाओं को लेकर कहा - हर बुर्का पहने लोगों की हो जांच, सिन्हा ने भी किया मतदान Bihar News: बिहार का AQI रेड जोन में पहुंचा, अगले 3 दिन कुछ ऐसा रहेगा राज्य का तापमान Bihar Election 2025: पहले चरण के मतदान में इतनी महिला उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, 18 जिलों के कितने पोलिंग बूथ पर हो रही है वोटिंग? Bihar Assembly Election 2025: बिहार में पहले फेज के लिए वोटिंग शुरू, सम्राट और गिरिराज के अलावा BJP के कई सीनियर लीडर ने किया मतदान; पहली बार पोलिंग बूथ मिल रही यह सुविधा Bihar Election 2025 :बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में बाहुबली नेताओं के बीच रोमांचक मुकाबला, मोकामा और दानापुर सीटें प्रमुख Bihar Election 2025: बिहार में शुरु हुआ मतदान, आपके भी बूथ पर हो रही गड़बड़ी, तो ऐसे करें शिकायत Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, बूथ पर दिख रही है भारी भीड़ Bihar Election 2025: दोनों उपमुख्यमंत्रियों की साख दांव पर, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की प्रतिष्ठा बनी चुनौती; तेजस्वी के भी भविष्य का होगा फैसला Bihar Election 2025: पहले चरण में आधे बिहार की किस्मत आज EVM में बंद होगी, 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान होगा शुरू
1st Bihar Published by: VISHWAJIT ANAND Updated Sat, 11 Feb 2023 01:52:42 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों का हौसला काफी बुलंद है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन किसी न किसी जिले से हत्या, अपराध, बलात्कार, गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती है। वहीं, राज्य के अंदर बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर अब विपक्षी दलों के तरफ से सवाल उठाया जाना शुरू कर दिया गया है। इसी बीच अब बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि, बिहार में काफी साजिश के तहत लोगों की हत्या करवाई जा रही है।
दरअसल, बिहार में पिछले कुछ दिनों से छपरा, गया और मुजफ्फरपुर में अपराधियों द्वारा तांडव मचाया जा रहा है। इन इलाकों में सरे आम गोलीबारी और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी को लेकर अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि, बिहार में जबसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई है तबसे राज्य के अंदर अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ चढ़ा है। नीतीश कुमार के महागठबंधन के 6 माह के कार्यकाल में सिर्फ लूट और हत्या जैसे कामों को ही अंजाम दिया गया है।
इसके आगे संजय जायसवाल ने कहा कि, बिहार का पुलिस प्रसाशन राजद, जेडीयू और महागठबंधन के इशारों पर काम करता है। इनको जिस तरह से राजद के मंत्री आदेश देते हैं उसी तरह से ये लोग काम करते हैं। पुलिस में बैठे हुए लोग मंत्रियों के कठपुतली हो गए हैं। इसके बाबजूद बिहार के मुख्यमंत्री बोलते हैं कि, राज्य में जंगलराज कहां है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, जिस तरह से इसी महीने के 9 फरवरी को कांटी में राहुल कुमार की हत्या का आरोप बिहार सरकार के मंत्री इजराइल मंसूरी पर लग रहा है और इसमें यह कहा जा रहा है कि, उन्होंने अपने 5 ठिकेदारों के साथ मिलकर जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया है और खुद मृतक के परिवार के तरफ से आरोप लगा जा रहा है और इसके बाद भी उनको समर्थन दिया जा रहा है। यह सरकार की मिली भगत को सामने लाता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंत्री इजराइल मंसूरी का इस्तीफा ले लेना चाहिए और उनके ऊपर कारवाई करना चाहिए। हकीकत यही है कि, राज्य के अंदर यदि कोई भी राजद के मंत्रियों के खिलाफ शिकायत करेगा तो उसकी हत्या हो जाएगी।
इसके आलावा उन्होंने कहा कि, जिस तरह से जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष की हत्या हुई है उससे यह साफ़ लग रहा है कि, कुछ लोग जेडीयू पार्टी के सभी नेताओं की हत्या करके जेडीयू को भी साफ कर देने की कोशिश में लगे हुए हैं। उसके बाद यह तो साफ़ ही है कि, ललन सिंह राजद के दरबारी है और रहेंगे। इतना ही नहीं ललन सिंह तय करेंगे।