ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

JDU की जिलाध्यक्ष को मर्डर की धमकी, क्रिमिनल ने कहा- गोली मार दूंगा

SITAMARHI : बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है. जहां बदमाशों ने जेडीयू की महिला जिलाध्यक्ष को मर्डर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है. जहां बदमाशों ने जेडीयू की महिला जिलाध्यक्ष को मर्डर की धमकी दी है. पीड़िता ने इस धमकी को लेकर एसपी से शिकायत की है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला सीतामढ़ी जिले के सोनवर्षा थाना इलाके का है. जहां सिंघवाहिनी पंचायत की मुखिया व जेडीयू की महिला जिलाध्यक्ष रितु जायसवाल को मर्डर की धमकी मिली है. बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी है. मिली जानकारी के मुताबिक सिंघवाहिनी पंचायत की मुखिया रितु जायसवाल ने इस घटना को लेकर सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है.


जेडीयू की महिला जिलाध्यक्ष रितु जायसवाल ने अपराधी प्रवृत्ति के शख्स बिट्टू सिंह के ऊपर मर्डर की धमकी देने का आरोप लगाया है. एसपी को दिए गए आवेदन में इसका नाम शामिल है. आवेदन में लिखा गया है कि बिट्टू सिंह उनके घर पर हथियार के साथ आया था. जब नौकर ने कहा कि मुखिया किसी काम से पटना गई हैं, तो उसने कहा कि अच्छा तो मैं रास्ते में ही मुखिया की हत्या कर दूंगा.


मुखिया की शिकायत के बाद सोनवर्षा थाना की पुलिस टीम ने फ़ौरन कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बता दें कि ये वही महिला मुखिया हैं, जिन्हें भारत सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार से अपने क्षेत्र में विकास के लिए सम्मानित किया गया था.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता