Hindi News / news / JDU कार्यकर्ताओं को खिचड़ी-चोखा खिलाने की तैयारी, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी...

JDU कार्यकर्ताओं को खिचड़ी-चोखा खिलाने की तैयारी, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी करेंगे मेजबानी

1st Bihar Published by: Updated Feb 29, 2020, 3:17:31 PM

JDU कार्यकर्ताओं को खिचड़ी-चोखा खिलाने की तैयारी, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी करेंगे मेजबानी

- फ़ोटो

PATNA : रविवार को पटना के गांधी मैदान में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने वाले जेडीयू कार्यकर्ताओं को खिचड़ी और चोखा खिलाया जाएगा. बिहार के कोने-कोने से आने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए जेडीयू के सभी नेताओं ने पटना में अपने स्तर से इंतजाम किए हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह जी कार्यकर्ताओं की मेजबानी करते नजर आएंगे. वशिष्ठ नारायण सिंह अपने यहां आने वाले जदयू के कार्यकर्ताओं को खिचड़ी और चोखा खिलाएंगे. 


कार्यकर्ताओं के लिए जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष अभी से खिचड़ी बनवाने में जुट गए हैं. रिंग रोड स्थित उनके आवास पर एमएलसी रणवीर नंदन भी मेजबानी की तैयारियों में लगे हुए हैं. प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि जेडीयू की सांगठनिक ताकत को कम करके आंकने वालों को कल जवाब मिल जाएगा.

दूसरी ओर चरण सिंह ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में सम्मेलन को लेकर उत्साह है और वह जानना चाहते हैं कि आगामी चुनाव को लेकर पार्टी नेतृत्व की सोच क्या है.