ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

JDU का नहीं है कोई भविष्य, बोले चिराग पासवान ... नीतीश और उनकी पार्टी का अस्तित्व खत्म

PATNA : बिहार में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू के भीतर बड़ी खींचतान मची हुई है। एक तरफ कुशवाहा पार्टी में हिस्सेदारी मांग रहे हैं तो दूसरी तरह मुख्यमंत्री नीतीश और उनके करीबी नेत

JDU का नहीं है कोई भविष्य, बोले चिराग पासवान ...  नीतीश और उनकी पार्टी का अस्तित्व खत्म
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू के भीतर बड़ी खींचतान मची हुई है। एक तरफ कुशवाहा पार्टी में हिस्सेदारी मांग रहे हैं तो दूसरी तरह मुख्यमंत्री नीतीश और उनके करीबी नेता कह रहे हैं कि.इनको किस तरह की हिस्सेदारी चाहिए, इनके पास खुद का कोई वोट बैंक नहीं है। इसके साथ ही जेडीयू के तरफ से यह भी कहा गया है कि, किराएदार हिस्सेदार नहीं हो सकता है। उपेंद्र कुशवाहा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में बढ़ते तकरार के बीच अब लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 


चिराग पासवान ने कहा कि, बिहार में क्या राजनीति हो रही है ? सबको अपना ही पड़ा हुआ है। यह सारा विषय पार्टी गठबंधन के अंदर का विषय है। इसे  सुलझाने के लिए वो आपस में बातचीत कर लें।  इसके आलावा भी बिहार की राजनीति में कई ज्वलंत समस्याएं हैं, जीन चर्चा होनी चाहिए। अब जेडीयू के अंदर बचा ही क्या है जो इस तरह की बात की जा रही है। 


इसके आगे चिराग पासवान ने कहा कि,जेडीयू के अंदर अब कुछ भी रहा है।  जिस पार्टी के नेता ने अपना उत्तराधिकारी दूसरे पार्टी के नेता को मान लिया है  ऐसे में उस पार्टी का अस्तित्व क्या बचा है, यह सोचने वाली बात है। ये एक ऐसी पार्टी है जिसके नेता खुद की पार्टी से मुख्यमंत्री के रूप में अपने आलावा दूसरा चेहरा तक नहीं मानते। उन्होंने इस बात को कबूल कर लिया है। जिसका भविष्य नहीं है उसका वर्तमान क्या होगा। 


वहीं, उपेंद्र कुशवाहा के तरफ अपनी हिस्सेदारी की मांग को ठीक करार देते हुए चिराग ने कहा कि, वह बिल्कुल सही कह रहे हैं। नीतीश कुमार को कुछ व्यक्तियों के द्वारा हैंडल किए जा रहे हैं और अब नीतीश कुमार ही बताएंगे की उनको कौन हैंडल कर रहा है। 


आपको बताते चलें कि, उपेंद्र कुशवाहा ने आज अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए यहां तक कह दिया कि वह अपने बेटे की कसम खाकर कहे कि, क्या उपेंद्र कुशवाहा अपने मन से जदयू में आए थे या फिर नीतीश कुमार ने उन्हें बुलाया था. इसके आलावा उन्होंने एक बार फिर से अपनी हिस्सेदारी की मांग भी उठाई।