ब्रेकिंग
पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...

जातीय जनगणना पर बोले तेजस्वी, सड़क पर उतरने के सिवाय कोई रास्ता नहीं, पटना से दिल्ली तक करेंगे पैदल मार्च

PATNA: राजद की कोर कमिटी की बैठक आज पटना में हुई जिसमें कई फैसले लिये गये। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ की पार्टी दफ़्तर में

जातीय जनगणना पर बोले तेजस्वी, सड़क पर उतरने के सिवाय कोई रास्ता नहीं, पटना से दिल्ली तक करेंगे पैदल मार्च
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजद की कोर कमिटी की बैठक आज पटना में हुई जिसमें कई फैसले लिये गये। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में पार्टी के वरिष्ठ  नेताओं के साथ की पार्टी दफ़्तर में कोर कमिटी की बैठक हुई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने यह ऐलान किया कि जातीय जनगणना को लेकर कोई रास्ता नहीं निकल रहा है इसे देखते हुए वे अब सड़क पर उतरेंगे और पटना से दिल्ली तक पैदल यात्रा करेंगे।


राजद की कोर कमिटी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक, वृषण  पटेल, शिवानंद तिवारी, अवध बिहारी चौधरी, भाई बीरेंद्र, ललित यादव, तनवीर हसन सहित कई वरीय नेता बैठक में शामिल थे। बैठक में सदस्य्ता अभियान को गति देने के साथ-साथ बिहार सरकार के खिलाफ रिपोर्ट कार्ड लाने की भी रणनीति बनायी गयी।


बैठक के बाद जब मीडिया ने जातीय जनगणना को लेकर सवाल किए तब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राष्ट्रीय जनता दल के अथक प्रयास के बाद दो बार जातीय जनगणना का प्रस्ताव बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद से पास हुआ था। 


तेजस्वी ने कहा कि इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिले थे। लेकिन अब हमलोगों को जातीय जनगणना को लेकर कोई चारा नजर आ रहा है। इसे लेकर केवल एक ही रास्ता निकल कर सामने आ रहा है वो यह कि अब सड़क पर ही उतरना पड़ेगा। तेजस्वी ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर अब पटना से दिल्ली तक पैदल यात्रा करनी होगी। 


वही बीपीएससी पेपर लीक मामले पर तेजस्वी ने कहा कि देशभर में इससे काफी बदनामी हो रही है। बिहार में भष्ट्राचार ने पूरे सिस्टम को जकड़ लिया है। कड़ी मेहनत और पैसे खर्च करके के बाद भी जो परिणाम छात्रों को आना चाहिए वो नहीं आ पाता है। अपने खर्चे से छात्र परीक्षा देने जाते है लेकिन पेपर लिक हो जाता है जिसके कारण प्रश्न पत्र रद्द कर दिया जाता है। पहली बार पेपर लिक नहीं हुआ है। इससे पहले भी परीक्षा के पहले पेपर लिक हो चुका है। बिहार में ना तो सुनवाई होती है और ना ही कार्रवाई होती है। लोग लाचार और परेशान हैं। 







टैग्स