ब्रेकिंग
पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...

जातीय जनगणना को लेकर मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- इस मुद्दे को लेकर VIP राजद के साथ

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी ( VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को जातीय जनगणना को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि वीआईपी

जातीय जनगणना को लेकर मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- इस मुद्दे को लेकर VIP राजद के साथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी ( VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को जातीय जनगणना को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि वीआईपी शुरू से ही इस मामले को लेकर सड़क पर उतरने को लेकर तैयार है।


बता दें कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना को लेकर सड़क पर उतने और पटना से दिल्ली तक पैदल मार्च करने के ऐलान किया है जिसके बाद अब मुकेश सहनी का बयान सामने आया है। बिहार के पूर्व मंत्री श्री सहनी ने कहा कि जातीय जनगणना को सरकार लटकाना चाहती है। उन्होंने राजद के नेता तेजस्वी यादव के इस मांग को लेकर सड़कों पर उतरने और बिहार से दिल्ली तक पैदल यात्रा करने के निर्णय पर धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर राजद चाहती है तो वीआईपी भी उनके साथ खड़ी होगी। 


वीआईपी के प्रमुख ने कहा कि जातीय जनगणना की मांग को लेकर सभी दलों के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल चुका है। बिहार में दो बार विधानसभा और विधान परिषद से जातीय जनगणना का प्रस्ताव पास किया जा चुका है। लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना को लेकर यहां पक्ष से लेकर विपक्ष तक तैयार है, लेकिन इस मामले को भाजपा लटका रही है। जातीय जनगणना से सभी वर्गों को उसके अनुपात में सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

टैग्स