ब्रेकिंग
बिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तारस्कूल के बाहर से दो बहनों को जबरन कार में बैठा ले गए बदमाश, चलती गाड़ी में दुष्कर्म का आरोप; खेत में मिलीं दोनों लड़कियांदिनदहाड़े पिस्टल लहराकर की फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कुख्यात ‘गछिया’ को दबोचाबिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचाबिहार में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तारस्कूल के बाहर से दो बहनों को जबरन कार में बैठा ले गए बदमाश, चलती गाड़ी में दुष्कर्म का आरोप; खेत में मिलीं दोनों लड़कियांदिनदहाड़े पिस्टल लहराकर की फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कुख्यात ‘गछिया’ को दबोचाबिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचाबिहार में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

जाति को कोई मिटा नहीं सकता, बोले संघ प्रचारक..समाज में छुआछूत नहीं होनी चाहिए

PATNA: RSS के वरिष्ठ प्रचारक व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार आज पटना पहुंचे। जहां होटल मौर्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को उन्होंने संबोधित किया। गणेश चतुर्थी के

जाति को कोई मिटा नहीं सकता, बोले संघ प्रचारक..समाज में छुआछूत नहीं होनी चाहिए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: RSS के वरिष्ठ प्रचारक व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार आज पटना पहुंचे। जहां होटल मौर्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को उन्होंने संबोधित किया। गणेश चतुर्थी के मौके पर इंद्रेश कुमार ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि पंचम धाम महामृत्युंजय यज्ञ 'आवाज दो हम एक हैं' कार्यक्रम के तहत 16 से 26 फरवरी तक विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा।


 बिहार के 108 शिव स्थान पर विशेष पूजा होगी। 16 फरवरी से 26 फरवरी तक पटना में भव्य पूजन कार्यक्रम होगा। मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम से आवाज दो हम एक हैं कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जो पूरे बिहार भर में 108 शिव स्थान का भ्रमण करेगी। देश में जातीय जनगणना के विषय पर उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से समाज के कई पहलू भी सामने आते हैं। पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए संविधान पहले से बना हुआ है। धर्म के नाम पर कट्टरता नहीं होनी चाहिए और ना ही जाति के नाम पर छुआछूत होनी चाहिए। जाति को कोई मिटा नहीं सकता।


उन्होंने कहा कि देश में एक हैं और एक रहेंगे यही भाव बनी रहे। भारत में इतनी विविधताओं के बावजूद हम एक हैं। भारत में गौ हत्या पर आरएसएस कार्यकारिणी सदस्य ने कहा मांसाहार ग्रहण करने वाले लोगों की संख्या अधिक हैं लेकिन लोगों को समझना चाहिए गए गाय सामान्य पशु नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत को गौ हत्या मुक्त होना चाहिए और देश में प्रेम और भाइचारा बनी रहे। 

टैग्स