ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Voting : पहले चरण में मतदान समय में बदलाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; इन चीजों पर भी रहेगी नजर Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में लगा भीषण जाम, श्रद्धालुओं की भीड़ से ठप हुई राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था Bihar Election 2025 : लालू यादव ने मंत्री बनाने का प्रलोभन देकर नीतीश सरकार गिराने में मांगी थी मदद, तब BJP विधायक ने RJD सुप्रीमों का ऑडियो कर दिया था वायरल; अब पत्ता साफ़ हुआ तो तेजस्वी से मिला लिया हाथ Mirzapur Train Accident: कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत Mirzapur Train Accident: कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत Bihar Election 2025: वोटिंग के दिन बदला रहेगा पटना का ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों में जाने पर रोक Bihar Assembly Election 2025 : पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान, 3.75 करोड़ मतदाता करेंगे वोटिंग; जानिए इन सवालों का जवाब Bihar News: नीतीश कुमार को फिर से CM बनाने के लिए मंत्री अशोक चौधरी और JDU महासचिव रंजीत झा पहुंचे बाबा दरबार...रूद्राभिषेक कर मांगा जीत का आशीर्वाद Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव में पहली बार वोटिंग करेंगे इतने GEN-Z, चुनावी नतीजे पर क्या पड़ेगा असर? Bihar News: बिहार में बाल सुधार गृह से एक दर्जन बच्चे फरार, गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर भागे; अबतक पांच पकड़े गए

JAP ने सेवा दिवस के रूप में मनाया पप्पू यादव का जन्मदिन, गरीब-असहायों को पहुंचाई मदद

1st Bihar Published by: Updated Sat, 24 Dec 2022 05:12:59 PM IST

JAP ने सेवा दिवस के रूप में मनाया पप्पू यादव का जन्मदिन, गरीब-असहायों को पहुंचाई मदद

- फ़ोटो

PATNA : जन अधिकारी पार्टी के संस्थापक राजीव रंजन सिंह उर्फ़ पप्पू यादव आज 55 वर्ष के हो गए हैं। यानि 24 दिसंबर को पप्पू यादव अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जाप नेता पप्पू यादव को आज एक दयावान नेता के रूप में लोगों के बीच जाना जाता है। बिहार के कोसी इलाके में दबंग छवि रखकर अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले पप्पू यादव आज हर मसले पर सबसे पहले खड़े नजर आते हैं। चाहे वो पटना में आई बाढ़ के दौरान पानी में घुसकर लोगों को मदद पहुंचाना हो या फिर कोरोना जैसे विकट काल में जरुरतमंदों को सहयोग करना। पप्पू यादव ने हालिया वर्षों में हर मामले में आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं।  इसी कड़ी में आज उनका जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया है। 


दरअसल, राजधानी पटना में जन अधिकार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव का जन्म दिन मनाया गया।  इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों द्वारा गरीब और असहाय लोगों के बीच 500 कम्बल बांटकर उनके लंबी उम्र के लिए दुआ की गई। जाप नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा अदिति कम्युनिटी सेंटर में जन्मदिन समारोह आयोजित कर  राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सफल एवं सुखमय जीवन का कामना किया गया। 


वहीं, इसी मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमचन्द सिंह ने जन्मदिन पर कम्बल वितरण करते हुए कहा कि, पप्पू यादव जीवन बिहार के गरीब लोगों के लिए समर्पित है। गरीबों के मसीहा पप्पू यादव के 56वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर पार्टी पूरे बिहार  में सेवा दिवस के रूप में माना रही है। हर जरूरतमंद के कम्बल, बीमार लोगों के लिए रक्तदान और जिला अस्पतालों में मरीजों के लिए फल दवाई और कम्बल का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही जाप के  राष्ट्रीय महासचिव राजेश पप्पू ने कहा कि पार्टी के द्वारा हजारों लोगों को भोजन कराया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता शहर के विभिन्न इलाकों में गरीबों के बीच भोजन का वितरण कर रहे है। 


इस कार्यक्रम का आयोजन अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमरजीत ठाकुर के द्वारा किया गया। अमरजीत ठाकुर ने बताया कि पप्पू यादव गरीब, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय का आवाज है। मौके पर पूर्व विधायक भाई दिनेश, पार्टी नेता अवधेश लालू, प्रो श्यामदेव सिंह चौहान, पुरुषोत्तम कुमार ,राजीव मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।