ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

पान दुकानदार को भी दारोगा ने नहीं छोड़ा, 10 हजार रुपए ले रहा था घूस, रंगेहाथ हुआ गिरफ्तार

JAMSHEDPUR: झारखंड पुलिस के दारोगा पर घूस लेने का ऐसा नशा छाया था कि वह पान दुकानदार को भी नहीं छोड़ रहा था. दुकानदार से 10 हजार रुपए घूस ले रहा था. इस दौरान ही दारोगा योगेंद

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAMSHEDPUR:  झारखंड पुलिस के दारोगा पर घूस लेने का ऐसा नशा छाया था कि वह पान दुकानदार को भी नहीं छोड़ रहा था. दुकानदार से 10 हजार रुपए घूस ले रहा था. इस दौरान ही दारोगा योगेंद्र राय को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. दारोगा के पास से 40 हजार रुपए बरामद हुआ है. 

मिल चुका है प्रशस्ति पत्र

जमशेदपुर के साकची में पदस्थापित दारोगा को 2004 में नक्सली एनकाउंटर में प्रशस्ति पत्र मिल चुका है. लेकिन दारोगा को घूस का भूत सवार रहता था. 

बक्सर का रहने वाला है दारोगा

पान दुकानदार बसंत टाकीज के सामने दुकान बनवा रहा था. इसका एक शख्स ने विरोध किया और थाने में शिकायत कर दी थी. जब दुकानदार थाना पहुंचा तो दारोगा ने इसके एवज में 20 हजार रुपए मांगा. इसकी शिकायत दुकानदार ने कर दी थी. दारोगा को घूस लेते ही टीम ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दारोगा बक्सर नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है.