ब्रेकिंग
Bihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौतBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

पति ने खाना बनाने को कहा तो पत्नी ने काट डाला, कुल्हाड़ी लेकर शव के पास बैठी रही रातभर

JAMSHEDPUR: पति ने पत्नी को खाना बनाने के लिए बोला तो घर में विवाद हो गया. पत्नी पति के साथ लड़ाई करने लगी. यही नहीं उसने गुस्से में पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिस

पति ने खाना बनाने को कहा तो पत्नी ने काट डाला, कुल्हाड़ी लेकर शव के पास बैठी रही रातभर
Manish Kumar
2 मिनट

JAMSHEDPUR:  पति ने पत्नी को खाना बनाने के लिए बोला तो घर में विवाद हो गया. पत्नी पति के साथ लड़ाई करने लगी. यही नहीं उसने गुस्से में पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिससे पति की मौत हो गई. यह घटना एमजीएम थाना के सुखलाड़ा गांव की है. 

पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. हत्या में प्रयोग किया गया कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पूछताछ में बताया कि इस कुल्हाड़ी से ही उसने पति पर तीन बार हमला किया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दोनों शराब के नशे में थे चूर

बताया कि दोनों ही शराब के नशे में धुत होकर घर आए. घर आने पर खाना बनाने की बात पर उनके बीच विवाद हुआ. जिसके बाद उपेन्द्र ने पत्नी बुधनी की पिटाई कर दी. उसके बाद  वह बाहर चला गया. वह लौटा तो पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति पर हमला कर दिया. लहूलुहान होकर वह रात भर घर में ही पड़ा रहा. पत्नी उसके पास रात भर टांगी लेकर बैठी रही. जब बच्चा देखा तो वह भागकर छिप गया. सुबह जब शव के पास उसकी मां सो गई तो वह वहां से उठा और गांव में जाकर हत्या की जानकारी दी. जब ग्रामीणों ने देखा तो उपेंद्र की मौत हो चुकी थी. 

टैग्स