ब्रेकिंग
Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..

Jamia University : जामिया यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल, दिवाली मनाने से रोकने का लगा आरोप; दो गुटों के बीच जमकर हुई नारेबाजी

DESK : जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के परिसर में छात्रों के एक समूह की ओर से दिवाली कार्यक्रम के दौरान बवाल हो गया। बताया जाता है कि छात्रों ने पहले से सुनिश्चित इलाके में

Jamia University : जामिया यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल, दिवाली मनाने से रोकने का लगा आरोप; दो गुटों के बीच जमकर हुई नारेबाजी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के परिसर में छात्रों के एक समूह की ओर से दिवाली कार्यक्रम के दौरान बवाल हो गया। बताया जाता है कि छात्रों ने पहले से सुनिश्चित इलाके में दिए जलाए थे। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। आयोजन करने वाले छात्रों का आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आ गए और उन्होंने रंगोली हटा दिया और दीपक भी बुझा दिए। इसके बाद जामिया परिसर में हंगामा हो गया।


जानकारी के अनुसार दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में दीवाली से पहले जमकर हंगामा हुआ। जामिया यूनिवर्सिटी में ये हंगामा दीवाली कार्यक्रम में हुआ। दीवाली कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के बीच जमकर नारेबाजी भी हुई। ये सब तब हुआ जब जामिया में गेट नंबर 7 के पास दीवाली कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था और दीवाली के दिए जलाए जा रहे थे। इस मामले में आरोप ये है कि जब दीवाली के दिए जलाए जा रहे थे तभी वहां कुछ स्टूडेंट्स पहुंचे। जिन्होंने दीवाली के दिए पैरों से कुचल दिए और साथ ही नारे भी लगाए। इसके बाद यूनिवर्सिटी में बवाल शुरू हो गया और दो गुटों के बीच जमकर नारेबाजी होने लगी। 


वहीं, यूनिवर्सिटी में हंगामे की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची।  दिल्ली पुलिस ने जाकर स्थिति पर काबू पाया। इस हंगामे के बाद से ही यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है, ताकि किसी तरह की स्थिति ना बिगड़े। अब दिल्ली पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। जिन लोगों ने यूनिवर्सिटी में हंगामा किया, उनमें कुछ लोग मेवात से भी पहुंचे थे। जिन पर दिए कुचलने का आरोप है फिलहाल उनकी पहचान की जा रही है। साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि ये कहां से आए थे। अब पुलिस वीडियो के आधार पर मामले में कार्रवाई कर रही है। 


बता दें कि इस साल भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और यूनिवर्सिटी के दीवाली कार्यक्रम में शामिल थे। यूनिवर्सिटी से जो वायरल वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि यूनिवर्सिटी में भारी भीड़ जमा है। वीडियो में स्टूडेंट्स कंधों पर बैग टांगे कैंपस में घूमते दिख रहे हैं और पीछे से हंगामे की आवाज सुनाई दे रही है। फिलहाल दोनों गुट शांत होकर वापस लौट चुके हैं।