1st Bihar Published by: Updated Oct 05, 2019, 11:06:46 AM
- फ़ोटो
PATNA : पिछले 10 दिनों से जलजमाव का सामना कर रहे दानापुर के गोला रोड में स्थानीय लोगों का गुस्सा आज फूट पड़ा. गुस्साए लोग गोला रोड में टी पॉइट के पास जमा हो जमकर हंगामा कर रहे हैं और रोड को पूरी तरह से सड़क जाम कर दिया है.
हंगामा कर रहे लोगों का कहना है कि 10 दिन से इलाके के बैंक कॉलोनी, मिथीला कॉलोनी, गोला रोड, रौशन बिहार कॉलोनी सहित कई मुहल्ले में जलजमाव है पर सरकार के तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. लोग पानी में जीने को मजबूर हैं.
अब पानी सड़ने लगा है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है. लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है. जिसके बाद आज लोग सड़क पर उतर कर हंगामा करने लगे. गुस्साए लोग बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.