1st Bihar Published by: Updated Oct 17, 2022, 8:46:55 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां लूटकांड के आरोपी और जेल से फरार अपराधी राजकुमार राय की गैंगवार में उसके साथियों ने ही गोलियों से भून डाला। हत्या के बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंककर अपराधी फरार हो गये।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के योगौलियागांव की है जहां हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
बताया जाता है कि बैंक लूटकांड के एक मामले में राजकुमार की गिरफ्तारी हुई थी वह जेल में बंद था लेकिन कुछ दिन पहले चकमा देकर जेल से फरार हो गया था और आज गैंगवार में उसकी हत्या कर दी गयी। मृतक के पास से दो जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। वही शव के पास से चार खोखा मिला है। बदमाशों ने 6 गोली मारी थी जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।