ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

फिर जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, 21 दिन की मिली है फरलो; बरनावा आश्रम में बिताएगा समय

DESK: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। गुरमीत राम रहीम को 21 दिनों की फरलो मिली है। मंगलवार को सुबह 6 बजे हरियाणा की सुनारिया जेल से बाहर

फिर जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, 21 दिन की मिली है फरलो; बरनावा आश्रम में बिताएगा समय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। गुरमीत राम रहीम को 21 दिनों की फरलो मिली है। मंगलवार को सुबह 6 बजे हरियाणा की सुनारिया जेल से बाहर निकला। 21 दिनों तक वह बागपत स्थित बरनावा आश्रम में समय व्यतित करेगा।


दरअसल, गुरमीत राम रहीम सिंह अपनी दो शिष्या के साथ रेप के मामले में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। हरियाणा के सुनारिया जेल में बंद गुरमीत पहली बार इसी साल 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल पर बाहर आया था, जिसे 10 दिन के लिए बढ़ाया भी गया था। रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह ने जून 2024 में दूसरी बार फरलो के लिए पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था


गुरमीत की अर्जी को स्वीकार करते हुए हाई कोर्ट ने उसे 21 दिन की फरलो दे दी है। कोर्ट के आदेश के बाद 13 अगस्त की सुबह 6 बजे उसे 21 दिन की फरलो पर जेल से रिहा किया गया है। बता दें कि फरलो एक तरह की छुट्टी होती है, जिसमें कैदी को कुछ दिन के लिए रिहा किया जाता है। फरलो की अवधि को कैदी की सजा में छूट और उसके अधिकार के तौर पर देखा जाता है।


बताते चलें कि गुरमीत राम रहीम सिंह अपने सिरसा स्थित आश्रम मे दो महिला शिष्या से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत को साल 2017 में दोषी करार दिया था। इसके साथ ही पूर्व डेरा प्रबंधनक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। फिलहाल हरियाणा के सुनारिया जेल में बंद है।