Hindi News / news / बिहार के जेलों में तैनात डॉक्टरों का ट्रांसफर, 10 डॉक्टरों का हुआ तबादला

बिहार के जेलों में तैनात डॉक्टरों का ट्रांसफर, 10 डॉक्टरों का हुआ तबादला

1st Bihar Published by: Updated Oct 28, 2019, 11:04:26 PM

बिहार के जेलों में तैनात डॉक्टरों का ट्रांसफर, 10 डॉक्टरों का हुआ तबादला

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के जिलों में तैनात कुल 10 डॉक्टरों का तबादला हुआ है। तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

पटना, पटना सिटी, बाढ़, हाजीपुर, सासाराम, मधुबनी, मोतिहारी, भागलपुर, अररिया और लखीसराय के जिलों में तैनात डॉक्टरों का तबादला किया गया है। भागलपुर सेंट्रल जेल में तैनात डॉ अरविंद कुमार का तबादला उदाकिशनगंज उपकारा में किया गया है। बाढ़ उपकारा में तैनात डॉ अशोक कुमार गौतम को दाउदनगर उपकारा, पटना सिटी उपकारा में तैनात डॉ मोहम्मद शमीम का तबादला बेनीपट्टी उपकारा में किया गया है। 

हाजीपुर मंडल कारा में तैनात डॉ सुरेंद्र कुमार महतो को किशनगंज मंडल कारा, सासाराम मंडल कारा में तैनात डॉक्टर हिदायतुल्लाह पालवी को शेरघाटी उपकारा, मोतिहारी सेंट्रल जेल में तैनात डॉ दीपेंद्र सिंह को बगहा उपकारा, मधुबनी मंडल कारा में तैनात डॉ शंकर नंद देव को सुपौल मंडल कारा, अररिया मंडल कारा में तैनात डॉ दिगंबर शर्मा को मधेपुरा मंडल कारा, भागलपुर सेंट्रल जेल में तैनात डॉ शशि भूषण को नवगछिया उपकारा और लखीसराय मंडल कारा में तैनात डॉ राजकुमार को शेखपुरा मंडल कारा में पोस्टिंग दी गई है।