ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

'जय भीम' फिल्म के अभिनेता सूर्या को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गयी सुरक्षा

DESK: जय भीम फिल्म के हीरो सूर्या को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसे लेकर सूर्या के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। टी नगर स्थित उनके आवास के बाहर 5 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गय

'जय भीम' फिल्म के अभिनेता सूर्या को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गयी सुरक्षा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: जय भीम फिल्म के हीरो सूर्या को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसे लेकर सूर्या के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। टी नगर स्थित उनके आवास के बाहर 5 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जब से 'जय भीम' फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई तब से यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। 


इस फिल्म का नाम आए दिन किसी ना किसी विवाद से जरूर जुड़ रहा है। कुछ सीन के चलते यह फिल्म लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। बीते दिनों ही वन्नियार समुदाय ने फिल्म के कुछ सीन को लेकर आपत्ति जताई थी। इससे पहले भी फिल्म के एक सीन को लेकर काफी विवाद हुआ था। वन्नियार समुदाय के       द्वारा इस फिल्म के टीम को लगातार धमकी दी जा रही है। फिल्म के अभिनेता सूर्या को भी लगातार धमकी मिल रही है। लगातार मिल रही धमकी के बाद सूर्या के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।


वन्नियार समुदाय के लोगों का कहना है कि इस फिल्म के कई सीन में उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है। इसे लेकर इस समुदाय द्वारा 5 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि मांगी गयी है। जब यह फिल्म रिलीज हुई उसके बाद फिल्म का एक दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें प्रकाश राज एक बुजुर्ग को थप्पड़ मारते नजर आए थे। बुजुर्ग ने प्रकाश राज के सामने हिंदी में बोलने की कोशिश की थी। लेकिन थप्पड़ मारने वाले प्रकाश राज ने उससे तमिल में बात करने को कहा था। 


सोशल मीडिया पर यह दृश्य वायरल होने के बाद फिल्म के अभिनेता सूर्या ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि फिल्म की टीम किसी भी समुदाय का अपमान करना नहीं चाहती थी। जिसके बाद फिल्म की टीम के सपोर्ट में सूर्या के फैंस उतर आए जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा। वही वन्नियार समुदाय के द्वारा इस फिल्म के टीम को लगातार धमकी दी जा रही है। फिल्म के अभिनेता सूर्या को भी लगातार धमकी मिल रही है। लगातार मिल रही धमकी के बाद सूर्या के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। 




टैग्स