ब्रेकिंग
गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर✦सीनियर IPS अधिकारी ने सांसद सुधाकर सिंह को भेजा मानहानि का नोटिस, कहा- 15 दिन में माफी मांगे, नहीं तो 5 करोड़..✦दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦गरबा में एंट्री से पहले गौमूत्र पिलाने की सलाह, बाबा बागेश्वर बोले- बेटियों दुर्गा बनना, बुर्के वाली नहीं✦स्कूली बच्चों से भरी मैजिक गाड़ी गड्ढे में पलटी, 7 बच्चे घायल; 5 साल के गौरव की हालत गंभीर✦सीनियर IPS अधिकारी ने सांसद सुधाकर सिंह को भेजा मानहानि का नोटिस, कहा- 15 दिन में माफी मांगे, नहीं तो 5 करोड़..✦दो दिन तक तलाश... फिर मिला 12 साल की मासूम का शव, अब आरोपी के घर के सामने हुआ अंतिम संस्कार✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट अंचल अमीन, 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

4 बच्चों का बाप प्रेमिका के साथ हुआ फरार, बच्चे घर में मां से पूछ रहे हैं पापा कहां गए

JAHANABAD: चार बच्चों का बाप अपने बच्चों को प्यार देने के बदले वह प्रेमिका के प्यार के चक्कर में पड़ गया. पत्नी और बच्चों को छोड़कर वह प्रेमिका के साथ फरार हो गया. घर में बच्चे मां

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAHANABAD: चार बच्चों का बाप अपने बच्चों को प्यार देने के बदले वह प्रेमिका के प्यार के चक्कर में पड़ गया. पत्नी और बच्चों को छोड़कर वह प्रेमिका के साथ फरार हो गया. घर में बच्चे मां से पूछ रहे है कि पापा कहां गए, लेकिन इसका जवाब मां भी बच्चों को दे नहीं पा रही है. बच्चों के मां के आंखों से सिर्फ आंसू आ रहे है. यह घटना जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी ऊंटा मुहल्ले की है.

थाने में दर्ज कराया केस

परेशान बच्चों की मां ने नगर थाना में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने बताया कि उसके पति अनुज कुमार का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध है. वह मुझे और बच्चों को छोड़कर उस महिला के साथ फरार हो गया और वह शादी करके मसौढ़ी में रहने लगा है. ऐसे में वह कैसे चार बच्चे और घर परिवार चलाए. पुलिस पति पर कार्रवाई करें.

8 साल पहले हुई थी शादी

महिला ने बताया कि उसकी शादी 8 साल पहले अनुज के साथ हुई थी. जिंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा था. लेकिन धीरे-धीरे वह शराब पीने लगा और वह रामगढ़ की रहने वाली एक महिला के प्यार के चक्कर में पड़ गया. जिसके कारण उसने हमलोगों को छोड़ दिया है. वह मेरे साथ शराब पीकर मारपीट भी करता था. लेकिन बच्चों को देखते हुए सबकुछ बर्दास्त करती थी. जब महिला के बारे में मुझे जानकारी हुई और हमने विरोध करना शुरू किया तो वह मेरे साथ ही मारपीट करने लगा और घर छोड़कर प्रेमिका के साथ भाग गया.


टैग्स