ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने की घोषणा

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी हुई सामने आ रही है। एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ए

जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने की घोषणा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी हुई सामने आ रही है। एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को एनडीए का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।


बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप घनखड़ के नाम की घोषणा की। संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।


बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त को वोटिंग होगी। उम्मीदवार 19 जुलाई तक अपना  नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 20 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि उम्मीदवार 22 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। मतदान पूरा होने के बाद उसी दिन चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

टैग्स