Hindi News / news / दारूबाजी वाले गर्ल्स हॉस्टल में तोड़फोड़, जाप कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पहुंची...

दारूबाजी वाले गर्ल्स हॉस्टल में तोड़फोड़, जाप कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 01, 2019, 1:00:19 PM

दारूबाजी वाले गर्ल्स हॉस्टल में तोड़फोड़, जाप कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी के खजांची रोड स्थित गर्ल्स हॉस्टल में दारूबाजी वाला वीडियो सामने आया था वहां जमकर तोड़फोड़ हुई है। जाप कार्यकर्ताओं ने शशि गर्ल्स हॉस्टल पहुंचकर जमकर बवाल मचाया है। फर्स्ट बिहार झारखंड में शनिवार को ही यह खबर दिखाई थी कि कैसे गर्ल्स हॉस्टल का संचालन कर रहे लोग वहीं बैठकर शराब पी रहे हैं। बिहार में शराबबंदी की धज्जियां उड़ाने वाले इस वीडियो को गर्ल्स हॉस्टल में रह रही लड़कियों ने ही बनाया था। बाद में यह वीडियो वायरल हुआ और फिर पुलिस मामले की जांच के लिए हॉस्टल पहुंची थी। https://youtu.be/I7csdbTQPQ4 एक प्रशासनिक अधिकारी के घर में चल रहे गर्ल्स हॉस्टल में दारूबाजी की खबर आने के बाद जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर उत्पात मचाया है। जाप कार्यकर्ताओं ने शशि गर्ल्स हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ की है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पटना से राजन की रिपोर्ट