ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

इस लड़की पर आया क्रिकेटर मुकेश कुमार का दिल, कर ली सीक्रेट सगाई, जानें कब करेंगे शादी

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज के रहने वाले क्रिकेटर मुकेश कुमार सिंह ने सगाई कर ली है। क्रिकेटर मुकेश तेज गेंदबाज हैं और आईपीएल ऑक्शन में 5.50 करोड़ में खरीदारी हुई थी। मुकेश ने अप

इस लड़की पर आया क्रिकेटर मुकेश कुमार का दिल, कर ली सीक्रेट सगाई, जानें कब करेंगे शादी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज के रहने वाले क्रिकेटर मुकेश कुमार सिंह ने सगाई कर ली है। क्रिकेटर मुकेश तेज गेंदबाज हैं और आईपीएल ऑक्शन में 5.50 करोड़ में खरीदारी हुई थी। मुकेश ने अपनी जीवनसाथी के रुप में छपरा की दिव्या को चुना है। दोनों ने गोपालगंज के एक होटल में सगाई की है। जहां दोनों के परिवार के साथ- साथ कई हस्तियां भी शामिल हुए थे। 


दरअसल, तेज गेंदबाज मुकेश कुमार सिंह गोपालगंज के काकड़कुंड गांव के निवासी हैं। पिछले साल के दिसंबर में मुकेश का चयन आईपीएल में दिल्ली टीम में हुई है। मुकेश युवा तेज गेंदबाज हैं। इनका आईपीएल में ऑक्शन 5.50 करोड़ में हुआ है। यह अपने दो भाइयों में  छोटे हैं। मुकेश के पिता का निधन हो चुका है।  इनके परिवार की जिम्मेदारी मां के द्वारा ही संभाला जा रहा है। इस बीच अब मुकेश कुमार ने गोपालगंज के एक होटल में छपरा की रहने वाली दिव्या से सगाई कर ली है। इसके बाद जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि, आईपीएल के खत्म होने के बाद ही दोनों की शादी होगी। दिव्या सिंह मुकेश के करीब दोस्त मानी जाती हैं। 


मालूम हो कि.बीते कुछ दिनों से मुकेश अपने घर गोपागंज आए हुए थे। इसी दौरान उन्हें ने गोपालगंज के ही एक होटल में सीक्रेट रिंग सेरेमनी कर ली। इस समारोह में दोनों के परिवार के साथ कुछ करीबी रिश्तेदार भी शामिल थे। दोनों की सगाई की खबरें सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुई थी। जिसके बाद उनके चाहने वाले उनको लगातार बधाई दे रहे हैं।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेठ्ठी के साथ शादी रजाई थी। वहीं टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी अपनी शादी रजाई थी। इसके बाद अब टीम के यूवा गेंदबाज मुकेश कुमार ने भी अपनी सगाई की तस्वीरें निकल कर सामने आई है।