1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 16, 2019, 5:43:33 PM
- फ़ोटो
DELHI: देश में दो ट्रेनों को निजी हाथों में सौंपने के फैसले के बाद पहली निजी ट्रेन आगामी 4 अक्टूबर को रेल पटरियों पर दौड़ने को तैयार है. यह ट्रेन आईआरसीटीसी की तरफ से चलायी जाएगी. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. बता दें कि आईआरसीटीसी के तहत चलने वाली तेजस एक्सप्रेस दिल्ली और लखनऊ के बीच चलेगी. सरकार ने दो ट्रेनों को आईआरसीटीस को सौंपा है. रेलवे ने पहली बार दो ट्रेनों का संचालन किसी निजी कंपनी के हाथों में सौंपा है. रेलवे के इस फैसले का काफी विरोध भी हुआ था. रेलवे के निजीकरण का विरोध करने वाले लोगों ने इसे रेलेवे के प्राइवेटाइजेशन की शुरुआत बताया है. हालांकि केंद्र सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है.