ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

IPS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, हॉस्टल के कमरे में मिला शव; मौत की वजह तलाश रही पुलिस

DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आ रही है, जहां राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक छात्रा वरिष्

IPS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, हॉस्टल के कमरे में मिला शव; मौत की वजह तलाश रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आ रही है, जहां राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक छात्रा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की बेटी बताई जा रही है।


मृतक छात्रा की पहचान अनिका रस्तोगी के रूप में हुई है जो एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी और थर्ड इयर की छात्रा थी। बेसुध हालत में हॉस्टल के कमरे में उसे फर्श पर पाया गया है। मृतक छात्रा के पिता संतोष रस्तोगी दिल्ली में एनआईए के आईजी हैं।


जानकारी के मुताबिक, अनिका रात को अपने कमरे में गई उसके बाद वह बाहर नहीं निकली। अनहोनी की आशंका पर उसके दोस्तों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया तो वह बेसुध होकर फर्श पर पड़ी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची आशियाना थाने की पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। अनिका की मौत कैसे हुई फिलहाल पुलिस के लिए यह एक बड़ी पहेली बनी हुई है।