ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

IPL नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन, 18.50 करोड़ रुपए में PBKS के साथ जुड़ें

DESK : इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 का मिनी नीलामी कोच्चि में शुरू हो गई है और अब तक काफी खिलाड़ियों पर बोली भी लग चुकी है। इस मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है।

IPL नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन, 18.50 करोड़ रुपए में PBKS के साथ जुड़ें
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 का मिनी नीलामी कोच्चि में शुरू हो गई है और अब तक काफी खिलाड़ियों पर बोली भी लग चुकी है। इस मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है। जिसमें 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगाई जानी है। वहीं, अभी तक इस आईपीएल मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बन गए हैं। 


बता दें कि, इस 24 वर्षीय इंग्लैंड के खिलाड़ी को बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा।  जबकि बात करें इस खिलाड़ी के बेस प्राइस की तो यह मात्र 2 करोड़ थी, लेकिन उन्हें 9 गुना से ज्यादा कीमत मिली। इससे पहले सैम करन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई में शामिल थे। इसके बाद हैरी ब्रूक दूसरे नंबर के खिलाड़ी रहे। इनको सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है। हैरी की बेस प्राइस एक करोड़ 50 लाख थी और हैदराबाद ने उन्हें 13.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। यह पहली बार आईपीएल में खेलेंगे और इस बार उनके लिए जमकर पैसों की बारिश हुई है। 


वहीं, इसके साथ ही विकेटकीपर के तौर पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन अब तक के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। उन्हें 16 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा। इससे पहले सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विकेटकीपर मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) थे। जबकि आज के दिमन की सबसे पहली बोली पहली बोली न्यूजीलैंड के कैप्टन केन विलियमसन की लगी जिन्हें गुजरात टाइटंस ने बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा लिया। वहीं, अजिंक्य रहाणे को 50 लाख के आधार मूल्य पर चेन्नई ने खरीदा। मयंक अग्रवाल को भी हैदराबाद ने 8 करोड़ में खरीदा है। मयंक इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान थे। 


ओडियन स्मिथ को 50 लाख के आधार मूल्य पर गुजरात टाइटंस ने खरीदा। जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा। कैमरुन को लेकर मुंबई इंडियन की दिल्ली कैपिटल्स के साथ काफी देर तक खींचतान चली और आखिरकार इंडियंस ने उसे खरीद लिया। कैमरुन पहली बार आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा बनें हैं। 


इसके आलावा, बेन स्टोक्स के लिए आरसीबी, आरआर, एलएसजी और एसआरएच से ज्यादा 16.25 करोड़ की बोली लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।   हेनरिक क्लासेन को दिल्ली के साथ टक्कर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.25 करोड़ में खरीदा। जयदेव उनादकट को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद को हैदराबाद सनराइजर्स ने 2 करोड़ में और ईशांत शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा।