ब्रेकिंग
Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..Bihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?जीतन राम मांझी का नया राग: SC-ST के लिए अलग निर्वाचक मंडल की वकालत की, बोले- ऊंची जाति वाले लोग..

इंटर का एग्जाम देने गई महिला के साथ गंदा काम, सच सामने आने के डर से कर डाला ये काम

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है।

इंटर का एग्जाम देने गई महिला के साथ गंदा काम, सच सामने आने के डर से कर डाला ये काम
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो  जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां परीक्षा देने पहुंची महिला के साथ गंदा काम किया गया है। अब मामला उजागर होने के डर से आरोपी ने पीड़िता को  जहर भी पीला डाला है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिला के सिंघिया थाना क्षेत्र के एक गांव में इंटर की परीक्षा देने पहुंची महिला से दुष्कर्म की घटना हुई है। घटना बीते साल 29 दिसंबर रात की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल महिला का इलाज दरभंगा के एक निजी क्लिनिक में जारी है।  जहां वह पिछले 15 दिनों से आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही है।


वहीं, घटना को लेकर पीड़िता की दादी ने थाना में आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें सिंघिया थाना क्षेत्र के निमी गांव निवासी कृष्णा पंडित को आरोपित किया है। घटना के संबंध में पीड़िता की दादी ने पुलिस को बताया कि उसकी पोती के जन्म के साथ ही उसके सिर पर से मां का साया उठ गया था। इसके बाद उसने ही उसका पालन पोषण किया। 


एक माह पूर्व ही दादी ने उसकी शादी भी कर्ज लेकर करवाई थी। दादी के अनुसार वह इंटर की परीक्षा देने के लिए मायके आई थी। घर पर बूढ़ी दादी और उसकी पोती ही रहती है। 29 दिसंबर की रात उसकी पोती घर में पढ़ाई कर रही थी। वह मंदिर गई हुई थी। जब लौट कर घर आई तो उसकी पोती बेहोशी की स्थिति में निर्वस्त्र पड़ी हुई थी। पूछने पर उसने बताया कृष्णा ने मेरे साथ मारपीट कर जबरन दुष्कर्म किया है और मामला उजागर होने के डर से जहर पिला दिया है। इसके बाद पीड़िता की दादी ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सिंघिया ले गई, जहां से गंभीर हालत में उसे दरभंगा रेफर कर दिया गया है। 


इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल महिला का बयान लेने पहुंची, लेकिन वेंटिलेटर पर पीड़िता के होने की वजह से पुलिस बयान नहीं ले पाई और ना ही उसका मेडिकल कराया जा सका है। वहीं, 15 दिनों के बाद जब वेंटिलेटर से महिला को जब बाहर किया गया तो उसकी मानसिक स्थिति बेहद खराब थी। वह बहकी-बहकी बाते कर रही है। वह किसी को पहचान भी नहीं रही है। 


इस संबंध में सिंघिया थानाध्यक्ष कृष्णकांत मंडल ने बताया कि मामले को लेकर पीड़िता के दादी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।