ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

इंडियन नेवी के जवान की जिंदा जलाकर हत्या, मई में होनी थी शादी

DESK : इंडियन नेवी के एक जवान की जिंदा जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक जवान की पहचान आईएनएस अग्रणी कोयंबटूर में लीडरशीप ट्रेनिंग एस्टेबलिस्मेंट में तैनात 27 वर्ष

इंडियन नेवी के जवान की जिंदा जलाकर हत्या, मई में होनी थी शादी
First Bihar
2 मिनट

DESK : इंडियन नेवी के एक जवान की जिंदा जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक जवान की पहचान आईएनएस अग्रणी कोयंबटूर में लीडरशीप ट्रेनिंग एस्टेबलिस्मेंट में तैनात 27 वर्षीय सूरज कुमार दूबे के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार सूरज पिछले 6 दिनों से लापता था. घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले की है. लोगों के अनुसार सूरज जख्मी हालत में मुंबई के नाले में मिले. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. 


बताया जा रहा है कि सूरज 30 जनवरी को छुट्टी बिताकर ड्यूटी ज्वाइन करने कोयंबटूर जा रहे थे. 30 जनवरी की शाम रांची से प्लेन से वह हैदराबाद पहुंचे. लेकिन हैदराबाद से वह रात को अचानक लापता हो गए. उनके दोनों मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहे थे. परिजनों ने उनकी गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था और पलामू एसपी से जवान को ढूंढने के लिए गुहार लगाई गई थी. पलामू पुलिस ने हैदराबाद पुलिस से संपर्क करके जवान को ढूंढने की कोशिश शुरू की. इसी बीच जवान मुंबई में जख्मी हालत में मिले.


डॉक्टरों के अनुसार काफी जल जाने के कारण उनकी मौत हो गई. मुंबई पुलिस से बातचीत करने पर पता चला कि सूरज को जलाकर नाले में फेंक दिया गया था. सूरज की मई में शादी होनी थी. इधर नेवी के जवान सूरज के निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर है. सूरज काफी मेधावी थे. बीते 15 जनवरी को उनकी सगाई हुई थी. मई में उसकी शादी होनी थी.