ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

पहली पारी में भारत 108 रन आगे, वेस्टइंडीज का स्कोर 189/8, इशांत ने झटके 5 विकेट

DESK: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 189 रन बना लिए है. पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम 108 रनों से आगे है. वेस्टइंडी

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 189 रन बना लिए है. पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम 108 रनों से आगे है. वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. वहीं शिमरॉन हेटमायर ने 35 रनों का योगदान दिया. वहीं भारत की तरफ से शानदार प्रदर्शन करते हुए इशांत शर्मा ने 5 विकेट झटके. इशांत शर्मा ने अपने करियर में 9वीं बार किसी पारी में 5 विकेट लिए हैं. इशांत ने क्रेग ब्रैथवेट, रोस्टन चेज, शाई होप, शिमरॉन हेटमायर और केमार रोच को आउट किया. इशांत के अलावा मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए. विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर और मिगेल कमिंस नाबाद हैं. दोनों ही बल्लेबाज अभी तक खाता नहीं खोल सके हैं. इससे पहले पहली पारी में भारतीय टीम 297 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. अजिंक्य रहाणे 81 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहें, वहीं जडेजा ने 58 रनों की पारी खेली. इससे पहले भारतीय टीम को दिन का खेल शुरू होने के कुछ ही देर बाद पहला झटका लग गया था. ऋषभ पंत 24 रन बनाकर केमार रोच का शिकार बने.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता