ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T-20 आज, भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला

DESK: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7.00 बजे से शुरु होगा। पहले टी20

इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T-20 आज, भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7.00 बजे से शुरु होगा। पहले टी20 मुकाबले में हारने के बाद टीम इंडिया के लिए आज के मैच को जीतना जरुरी है.  टी20 के 3 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पीछे है. अगर आज की मैच में थोड़ी भी गलती हुई तो भारतीय टीम अपने हाथों से यह सीरीज गंवा देगी। 


भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबला आज यानि 29 जनवरी को लखनऊ में खेला जाना है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरु होगा। मैच शुरु होने के आधे घंटे पहले टॉस की जाएगी। मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।इस स्टेडियम का रिकॉड रहा है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम ही लगभग मैच भी जीतती है। अगर इन बातों को माना जाए तो यह कहा जा सकता है कि टॉस की अहम भूमिका होगी साथ ही टॉस लगभग निर्णायक होगी।


टी20 मैचों की सीरीज में भारत को पहले मुकाबले में 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। अगर आज का मुकाबला भी टीम इंडिया गंवा देती है तो यह सीरीज उनके हाथ से निकल जाएगी। इन हालातों में भारतीय टीम के लिए आज करो या मरो की मुकाबले में जीत हर हाल में जीतनी जरुरी है। भारतीय टीम 11 साल से अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज नहीं हारी है। लेकिन पंड्या की कप्तानी में पहली सीरीज हारे की आशंका जताई जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में मिली शिकशत के बाद भारतीय टीम के पास अब गलती की गंजाइश नहीं है। 


लखनऊ का मौसम साफ रहेगा बारिश होने की कोई आशंका नहीं है, तापमान भी 11 से 22,23 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगी। आपको बता दें कि अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला बराबरी का रहा है। दोनों ने 23 टी20 मैच खेले हैं और 10-10 मैच जीते हैं, वहीं 3 मैच ड्रॉ हुई है। अगर बात लखनऊ की स्टेडियम की करें तो भारत ने यहां दो मुकाबले खेले हैं, और दोनों में जीत हासिल की है. अगर आज की मैच में टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो वह सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर लेगी। 


दोनों टीमें

भारत की टी20 टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुडा, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, शिवम मावी, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर.


न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जैकब टफी, लॉकी फर्ग्युसन, बेंजामिन लिस्टर, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स्, माइकल रिपन, हेनरी शिप्ले, ईश सोढी, ब्लेयर टिकनर.

टैग्स