ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Ind Vs Aus: सीरीज शुरू होने के पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय बॉलर से डरी, मांगी ये मदद

DESK: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरु होने जा रही है। दोनों टीमें टेस्ट सीरीज के चार मुकाबले में आमने-सामने होंगी। सीरीज के पहले ही ऑस्टेलियाई टीम खौफ में नजर आ

Ind Vs Aus: सीरीज शुरू होने के पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय बॉलर से डरी, मांगी ये मदद
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरु होने जा रही है। दोनों टीमें टेस्ट सीरीज के चार मुकाबले में आमने-सामने होंगी। सीरीज के पहले ही ऑस्टेलियाई टीम खौफ में नजर आ रही है। वह भारतीय टीम की स्पिनर को लेकर डर गई है। ऑस्टेलियाई टीम इतनी डर गई है कि वह भारतीय बॉलर की वीडियो देख रहे है।


दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 9 फरवरी से टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रहा है। 4 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। इस सीरीज से भारतीय टीम को काफी उम्मीदें है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि सीरीज में जीत ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशीप के फाइनल का टिकट तय करेगी। अगर भारतीय टीम ऑस्टेलिया को बड़े अंतर से हरा देती है तो उसका वर्ल्ड कप के फाइनल में जाना तय हो जाएगा। भारतीय टीम के लिए ऑस्टेलिया के खिलाफ यह सीरीज आसान नहीं होने वाली है। 


ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी जान लगा कर अपने पुराने रिकॉर्ड को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। कंगारू टीम अपने स्पिन को बेहतर करने की कोशिश कर रही है। ऑस्ट्रेलिया ने जम्मू कश्मीर के आदिब मुश्ताक को अपने कैंप में बुलाया है। ऑस्ट्रेलिया अपनी टीम को बेहतर करने के लिए भारत के बॉलर्स की मदद ले रहा है। आदिब मुश्ताक बतौर नेट बॉलर कंगारू टीम से जुड़े रहेंगे। आबिद मुश्ताक के लिए यह एक बड़ा मौका है। वह बाएं हाथ के स्पिनर है। इंटरनेशनल क्रिकेटर्स के साथ मिलकर क्रिकेट के गुर सीख पाएंगे। 


भारतीय पिचों पर स्पिनर्स का बोलबाला रहता है। अगर इस पिच पर मात देनी हैं तो बल्ले से कमाल दिखाना होगा। बल्लेबाजों को स्पिन को बेहतरीन तरीके से खेलनी होगी। भारतीय टीम स्पिनर्स की एक बड़ी फौज है। यही वजह है कि भारतीय टीम से ऑस्ट्रेलियाई टीम डर रही है और पूरे जान लगा कर तैयारी में जुट गई है। मीडिया रिपोट्स की माने तो, ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के दो ऑलराउंडर अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा से डर गए हैं। साथ ही उन्होंने उनके लिए अलग से तैयारी करना भी शुरू कर दिया है। बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट- 9 से 13 फरवरी नागपुर में, दूसरा टेस्ट- 17 से 21 फरवरी, दिल्ली में, तीसरा टेस्ट- 1 से 5 मार्च, धर्मशाला में और चौथा टेस्ट-  9 से 13 मार्च, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

टैग्स