Hindi News / news / पटना में लड़की के चक्कर में भिड़ा छात्रों का दो गुट, आशिकी में...

पटना में लड़की के चक्कर में भिड़ा छात्रों का दो गुट, आशिकी में छात्र ने लहराया पिस्टल, हथियार के साथ एक गिरफ्तार

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 06, 2019, 10:30:39 PM

पटना में लड़की के चक्कर में भिड़ा छात्रों का दो गुट, आशिकी में छात्र ने लहराया पिस्टल, हथियार के साथ एक गिरफ्तार

- फ़ोटो

PATNA: बड़ी खबर पटना से जहां प्रेम प्रंसग मामले में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. इस दौरान एक लड़के ने पिस्टल लहराना शुरु कर दिया. लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बदमाश को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया. घटना शहर के कंकड़बाग इलाके के लोहिया पार्क के पास की है जहां लड़की के चक्कर में छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ गया. इसी दौरान इस बदमाश ने पिस्टल निकालकर दूसरे पक्ष के लोगों को डराना शुरु कर दिया. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए तीन लड़कियों को भी हिरासत में लिया है. इस घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस ने भी फौरन कार्रवाई करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. पटना से राजन की रिपोर्ट