ब्रेकिंग
Patna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

IED बनाने में एक्सपर्ट जैश के आतंकी को सेना ने किया ढेर, पूरी रात चले ऑपरेशन के बाद मिली सफलता

DESK: जैश का कुख्यात आतंकी और आईईडी बनाने में एक्सपर्ट मुन्ना लाहौरी को एक मुठभेड़ के बाद सेना के जवानों ने मार गिराया है. मुन्ना का मारा जाना सेना के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. म

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: जैश का कुख्यात आतंकी और आईईडी बनाने में एक्सपर्ट मुन्ना लाहौरी को एक मुठभेड़ के बाद सेना के जवानों ने मार गिराया है. मुन्ना का मारा जाना सेना के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. मुन्ना लाहौरी जैश का टॉप कमांडर था. सेना ने जीनत मीर नाम के एक दूसरे आतंकी को भी मार गिराने में सफलता पायी है. सेना को जानकारी मिली थी कि मुन्ना लाहौरी एक घर में छिपा हुआ है. इस जानकारी के बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरु किया इस दौरान आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग शुरु कर दी. इसके जवाब में सारी रात चले ऑपेरशन के बाद सेना ने कुख्यात आतंकी को मार गिराने में सफलता पायी. बताया जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद संगठन में नए लड़कों को भर्ती करने का काम करता था. इसके अलावा घाटी में लोगों और सुरक्षा बलों की लगातार हत्या के कई मामलों में वो जिम्मेदार था. मुन्ना लाहौरी को मुन्ना बिहारी के नाम से भी जाना जाता है. मारा गया जैश कमांडर मुन्ना लाहौरी 30 मार्च 2019 को बनिहाल में सुरक्षा बलों के काफिले पर हुए आंशिक कार ब्लास्ट के लिए भी जिम्मेदार था.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता