ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

14 दिन की छुट्टी लेकर 2 साल गायब रहा ये IAS अधिकारी, राज्य सरकार ने केंद्र से कार्रवाई की अनुशंसा

RANCHI: छोटे अधिकारियों की लापरवाही आपने काम में देखी होगी, लेकिन एक आईएएस अधिकारी की बड़ी लापरवाही सामने आई है. अधिकारी ने 14 दिन का छुट्टी लिया और वह दो साल तक गायब रहा. अधि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: छोटे अधिकारियों की लापरवाही आपने काम में देखी होगी, लेकिन एक आईएएस अधिकारी की बड़ी लापरवाही सामने आई है. अधिकारी ने 14 दिन का छुट्टी लिया और वह दो साल तक गायब रहा. अधिकारी की रवैया देख झारखंड सरकार ने कार्रवाई के लिए केंद्र से अनुशंसा की है.

चाईबासा के अधिकारी है लापरवाही करने वाले

लापरवाही करने वाले चाईबासा के डीसी अरवा राजकमल हैं. इनके लापरवाही से सरकार खफा है. झारखंड सरकार ने राजकमल पर निंदन की सजा के लिए अनुशंसा की है. जैसे ही केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय से सहमति मिलती है तो इस अधिकारी पर निंदन की कार्रवाई होगी. इस कार्रवाई के तहत दो साल तक उनका प्रमोशन नहीं हो सकता. 

सरकार पहले भी कर चुकी है निलंबित

इससे पहले भी राजकमल को सरकार ने निलंबित कर दिया था. अगस्त 2013 में भी राजकमल ने 14 दिन की छुट्टी ली थी और 14 दिन की छुट्टी बढ़ाने का आवेदन दिया था, लेकिन बिना छुट्टी की स्वीकृति मिले ही वह अमेरिका चले गए. इस पर झारखंड सरकार ने एक साल के लिए निलंबित कर दिया था. उस समय वह बोकारो में डीसी थे. राजकमल 2008 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं. बता दें कि आईएएस अफसरों पर कार्रवाई करने से पहले केंद्र सरकार की सहमति लेनी पड़ती है.