1st Bihar Published by: Updated May 26, 2020, 12:54:58 PM
- फ़ोटो
PATNA : हिमांशु राज बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉपर बने हैं। हिमांशु ने 96.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उन्हें 481 नंबर मिले हैं। वहीं समस्तीपुर के दुर्गेश को दूसरा स्थान मिला है। दुर्गेश को 480 अंक मिले हैं।
इसको भी पढ़ें: किसान का बेटा बना बिहार बोर्ड का टॉपर, 14 घंटे की पढ़ाई, बनना चाहता है सॉफ्टवेयर इंजीनियर



आरा के हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली के छात्र शुभम कुमार तीसरे स्थान पर हैं उन्हें 478 नंबर मिले हैं। वहीं औरंगाबाद के दाउदनगर के पटेल हाई स्कूल के छात्र राजवीर और अरवल की बालिका हाई स्कूल की छात्रा जूली कुमारी संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर हैं।
वहीं चौथे नंबर पर भी तीन छात्रों ने संयुक्त रुप से जगह बनायी है। अमरपुरा हाई स्कूल के छात्र सन्नी कुमार, अशोक हाई स्कूल दाउदनगर के मुन्ना कुमार और पटेल हाई स्कूल दाउदनगर के छात्र नवनीत कुमार ने 477 अंक हासिल किए हैं।