ब्रेकिंग
रोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिज

हिमाचल का जनदेश ईवीएम में बंद, खूब पड़े वोट

DESK : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के लिए मतदान का काम खत्म हो चुका है। आज सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक हिमाचल में वोटिंग हुई। सभी 68 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान कराया गया। ह

हिमाचल का जनदेश ईवीएम में बंद, खूब पड़े वोट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के लिए मतदान का काम खत्म हो चुका है। आज सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक हिमाचल में वोटिंग हुई। सभी 68 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान कराया गया। हिमाचल प्रदेश में मतदाताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और शाम 5 बजे तक 66.09 फ़ीसदी मतदान हुआ।


हिमाचल में बर्फबारी और कड़ाके की सर्दी के बावजूद वोटर्स का उत्साह देखने लायक था। पहले घंटे में सुबह के वक्त वोटिंग कम हुई और जैसे-जैसे दोपहर का वक्त होते गया मतदाता अपने घरों से निकलकर बूथ तक पहुंचने लगे। दोपहर 1:00 बजे तक हिमाचल प्रदेश में 37 फ़ीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी थी जो शाम 3:00 बजे तक बढ़कर 55.65 फ़ीसदी पर जा पहुंची। आपको बता दें कि हिमाचल में सभी सीटों पर एक साथ चुनाव कराए गए हैं। गुजरात चुनाव के बाद वोटों की गिनती होगी। हिमाचल प्रदेश के लिए मतगणना 8 दिसंबर को होनी है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुल 412 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।


हिमाचल प्रदेश में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत हासिल की थी और सरकार बनाई थी। हिमाचल के मुख्यमंत्री फिलहाल जयराम ठाकुर हैं। कांग्रेस ने हिमाचल में जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया है और अब देखना होगा कि जनता का जन्मदिन किसके पक्ष में आता है।