ब्रेकिंग
NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!

हाईवे पर ट्रक रोक कर पढ़ने लगा नमाज, वीडियो वायरल होने के बाद ड्राइवर गिरफ्तार

DESK: गुजरात में एक ट्रक ड्राइवर को हाईवे पर ट्रक खड़ा कर बीच सड़क पर नमाज पढ़ना भारी पड़ गया। सड़क पर नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। बीच सड़

हाईवे पर ट्रक रोक कर पढ़ने लगा नमाज, वीडियो वायरल होने के बाद ड्राइवर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: गुजरात में एक ट्रक ड्राइवर को हाईवे पर ट्रक खड़ा कर बीच सड़क पर नमाज पढ़ना भारी पड़ गया। सड़क पर नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। बीच सड़क पर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गयी। 


पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर बचल खान को गिरफ्तार कर लिया। बचल खान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 186, 283 और 188 के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। 


दरअसल यह वायरल वीडियो गुजरात के बनासकांठा का है जहां ट्रक ड्राइवर ने हाईवे के किनारे ट्रक लगायी और बिना अनुमति के सड़क पर नमाज अदा की। जिसके कारण हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गयी। पहले तो किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि ट्रक ड्राइवर बीच सड़क पर नमाज पढ़ रहा है जिसकी वजह से जाम लगी है। 


लेकिन तभी किसी ने ट्रक ड्राइवर का नमाज पढ़ते वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद 37 वर्षीय ट्रक ड्राइवर बचल खान का सड़क पर नमाज पढ़ते वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। यह वीडियो पुलिस के पास भी पहुंची जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बचल खान को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  


टैग्स