Hindi News / news / हाईटेंशन तार की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, पांच बाराती झुलसे

हाईटेंशन तार की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, पांच बाराती झुलसे

1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated May 14, 2022, 9:49:19 AM

हाईटेंशन तार की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, पांच बाराती झुलसे

- फ़ोटो

BAGHA: बड़ी खबर बिहार के बगहा से सामने आ रही है, जहां बारातियों से भरी बस हाईटेंशन तार की चपेट मे आ गई, जिसमें पांच बाराती बुरी तरह झुलस गए हैं। इनमें एक की हालत नाज़ुक बनी हुई है। घटना के बाद उन्हें पटना भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


बारातियों को तुरंत बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए एक मरीज को रेफर कर दिया गया। बाकी 4 मरीजों का इलाज चल रहा है। इलाज में देरी का आरोप लगाकर बारातियों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और नर्स से हाथापाई करने की कोशिश की। हंगामा के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।


बताया जा रहा है कि बारात मोतिहारी से बेतिया के बनकटवा में आई थी। इस घटना के बाद शादी का माहौल गम में बदल गया। अभी अन्य घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद लड़का और लड़की पक्ष से लोग अस्पताल में पहुंच रहे हैं। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।