ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तार

हाईड्रो पॉवर और सोलर एनर्जी पर नीतीश सरकार का फोकस, मुख्यमंत्री ने डगमारा प्रोजेक्ट की समीक्षा की

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डगमारा मल्टीपर्पस हाईड्रो पॉवर प्रोजेक्ट की समीक्षा की। ऊर्जा विभाग के इस प्रोजेक्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पर्यावरण के दृष्टिकोण से

हाईड्रो पॉवर और सोलर एनर्जी पर नीतीश सरकार का फोकस, मुख्यमंत्री ने डगमारा प्रोजेक्ट की समीक्षा की
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डगमारा मल्टीपर्पस हाईड्रो पॉवर प्रोजेक्ट की समीक्षा की। ऊर्जा विभाग के इस प्रोजेक्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पर्यावरण के दृष्टिकोण से हाईड्रो पॉवर और सोलर एनर्जी उपयोगी है। एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में आयोजित समीक्षा बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस ने डगमारा प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट मल्टीपर्पस हाईड्रो पॉवर प्रोजेक्ट होगा। जो सुपौल जिले के अंतर्गत कोसी बराज से नीचे और कोसी महासेतु से ऊपर बनाया जाएगा। इसे लेकर विशेषज्ञों ने डिजाईन भी तैयार कर लिया है।

डगमारा मल्टीपर्पस हाईड्रो पॉवर प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के बन जाने से बिजली के निर्माण के अलावे कई फायदे होंगे। मुख्यमंत्री न कहा कि पर्यावरण के दृष्टिकोण से हाईड्रो पॉवर और सोलर एनर्जी उपयोगी हैं। हमें तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों की सुविधाओं पर भी ध्यान देना होगा। वही मुख्य बांधों की मजबूती और सुरक्षा के प्रति भी अलर्ट रहना होगा साथ ही कोसी नदी में होने वाली गाद की समस्या पर भी ध्यान देना होगा। ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार और चंचल कुमार, ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस, सीएम के सचिव मनीष कुमार वर्मा और अनुपम कुमार सहित ऊर्जा विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद थे।