ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्रपूर्णिया एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, ₹294 करोड़ की लागत से बनेगा स्थायी सिविल एन्क्लेवये पिया बेचके ना आपन रायफलवा… गाने पर पिस्टल लहराती दिखी महिला, VIDEO वायरलBihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्रपूर्णिया एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, ₹294 करोड़ की लागत से बनेगा स्थायी सिविल एन्क्लेवये पिया बेचके ना आपन रायफलवा… गाने पर पिस्टल लहराती दिखी महिला, VIDEO वायरल

हेमंत सोरेन ने कर दिया साफ, पीएम मोदी नहीं शामिल हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में, बतायी ये वजह

RANCHI : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रांची नहीं पहुंच रहे हैं। झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हेमंत सोरेन ने ही इसकी जानकारी दी है। लालू यादव से रिम्स में मुलाकात करने पहुंचे

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रांची नहीं पहुंच रहे हैं। झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हेमंत सोरेन ने ही इसकी जानकारी दी है। लालू यादव से रिम्स में मुलाकात करने पहुंचे हेमंत सोरेन ने बताया कि व्यस्त कार्यक्रमों की वजह से पीएम मोदी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। 

बता दें कि हेमंत सोरेन बुधवार को दिल्ली में थे जहां उन्होनें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के लिए समय मांगा था। उम्मीद जताई जा रही थी कि हेमंत पीएम को शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता देंगे। इसी के मद्देनजर उन्होंने पीएमओ से मुलाकात के लिए समय मांगा था। बुधवार को दिल्ली में हेमंत सोरेन ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी शपथग्रहण में आने का न्योता देंगे। हालांकि उनकी मुलाकात पीएम से नहीं हो सकी थी।  बुधवार को ही उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर शपथग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया था।

इस बीच हेमंत सोरेन ने रांची के रिम्स पहुंच कर आरजेडी सुप्रीमो से मुलाकात की है। उन्होनें सीएम पद की शपथ लेने से पहले लालू यादव का आशीर्वाद लिया है।इस दौरान दोनों के बीच सरकार गठन को लेकर चर्चा हुई। साथ ही हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद की स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। हेमंत सोरेन के शपथग्रहण में लालू प्रसाद के शामिल होने की संभावना नहीं दिख रही है। मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि शपथग्रहण से पहले आरजेडी सुप्रीमो का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। 

टैग्स