ब्रेकिंग
मुर्गियों से भरी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे बीयर, पुलिस ने खोला तस्करी का राज; 5 गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी जब्त‘पहले पंखा-पानी चाहिए’… गया में स्कूल के बच्चों ने SDM ऑफिस पहुंचकर खोली बदहाल व्यवस्था की पोल, 7 दिन में सुधार का अल्टीमेटमBihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में सरेंडर के बाद गोली मारने का दावाBankipur By Election 2026: बांकीपुर में वोटिंग ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, सिर्फ 34.30% मतदान; किसे होगा फायदा?Bihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेटमुर्गियों से भरी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे बीयर, पुलिस ने खोला तस्करी का राज; 5 गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी जब्त‘पहले पंखा-पानी चाहिए’… गया में स्कूल के बच्चों ने SDM ऑफिस पहुंचकर खोली बदहाल व्यवस्था की पोल, 7 दिन में सुधार का अल्टीमेटमBihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में सरेंडर के बाद गोली मारने का दावाBankipur By Election 2026: बांकीपुर में वोटिंग ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, सिर्फ 34.30% मतदान; किसे होगा फायदा?Bihar Rain Alert: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट

हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा, दुष्यंत चौटाला के पास सत्ता की चाबी

CHANDIGARH : हरियाणा में बीजेपी के लिए हालात मुश्किल हो गए हैं। हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर सामने आ रही है। 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में बीजेपी को फिलहाल 40 सीटों

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

CHANDIGARH : हरियाणा में बीजेपी के लिए हालात मुश्किल हो गए हैं। हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर सामने आ रही है। 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में बीजेपी को फिलहाल 40 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस को 29 और जेजेपी को 10 सीटों पर बढ़त है. अन्य के खाते में 11 सीटें जाती दिख रही हैं। 


हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा उभरने के साथ ही सत्ता की चाबी जेजेपी और उसके नेता दुष्यंत चौटाला के पास जा पहुंची है। कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि हरियाणा में उनकी सरकार बनेगी फिलहाल बहुमत से दूर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चुप्पी साध रखी है लेकिन दुष्यंत चौटाला ने यह साफ कर दिया है कि वह अपनी पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर सरकार गठन को लेकर अंतिम फैसला लेंगे। 


बीजेपी लगातार इस कोशिश में लगी है कि किसी तरह जेजेपी को अपने साथ लाया जाए, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस के सामने सरकार गठन को लेकर अपनी शर्ते रखी है। यह तय हो गया है कि आगे आने वाले कुछ दिनों में सरकार गठन को लेकर हरियाणा के अंदर जमकर राजनीति देखने को मिलेगी।