ब्रेकिंग
नवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातमनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारनवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातमनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार

हर्ष राज हत्याकांड : पूरी प्लानिंग के साथ की गई छात्र की हत्या : पहले रेकी की और बाद में पीट-पीटकर मार डाला

PATNA : पटना में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। हर्ष परिक्षा देकर कॉलेज से निकल रहा था, तभी बदमाशों ने उसके ऊपर हमला बोल दिय

हर्ष राज हत्याकांड : पूरी प्लानिंग के साथ की गई छात्र की हत्या : पहले रेकी की और बाद में पीट-पीटकर मार डाला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : पटना में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। हर्ष परिक्षा देकर कॉलेज से निकल रहा था, तभी बदमाशों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। हर्ष की हत्या को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया है। घटना को अंजाम देने से पहले उसकी रेकी की गई थी और बाद में कॉलेज कैंपस में ही उसे मार डाला गया।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्यारों को पहले से पता था कि हर्ष सुल्तानगंज थानाक्षेत्र स्थित पटना लॉ कॉलेज में परीक्षा देने आने वाला था। बदमाश परीक्षा खत्म होने के कुछ देर पहले ही हर्ष के हत्यारे कॉलेज पहुंच गए थे और हर्ष की बुलेट मोटर साइकिल के पास खड़े थे। इसके अलावा कई बदमाश कॉलेज कैंपस में जहां-तहां खड़े थे। जैसे ही हर्ष अपनी बुलेट के पास पहुंचा, बदमाशों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया।


कॉलेज में हुई इस वारदात के बाद पटना यूनिवर्सिटी की सभी परिक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। जबकि कॉलेज और विश्वविद्यालय को भी आज बंद कर दिया है। मृतक हर्ष राज वोकेशनल कोर्स फंग्शनल इंगलिश के छठे सेमेस्टर का छात्र था। पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केसी सिन्हा ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने हत्यारों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है।


बता दें कि छात्र हर्ष राज की हत्या से सनसनी फैल गई है। हर्ष का सियासी कनेक्शन भी रहा है। मृतक छात्र हर्ष बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के परिवार के काफी करीब था और अशोक चौधरी के बेटी शांभवी चौधरी हर्ष को अपना भाई मानती थी। हर्ष अपनी मुंहबोली बहन शाम्भवी के लिए समस्तीपुर में चुनाव प्रचार करने भी गया था। हर्ष छात्र संघ का चुनाव लड़ना चाहता था। करीब एक महीने पहले यूनिवर्सिटी में डांडिया नाइट का प्रोग्राम हुआ था और इसी कार्यक्रम के मैनेजमेंट को लेकर छात्रों के गुटों में विवाद चल रहा था।