ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

हार्डवेयर कारोबारी के घर 33 लाख की डकैती, पुलिस के सामने फायरिंग की और बम भी फेंके

MADHUBANI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सांतवें आसमान पर हैं। शायद यही कारण है कि अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मुजफ्फरपुर में जहां अपराधियों ने अनाज

हार्डवेयर कारोबारी के घर 33 लाख की डकैती, पुलिस के सामने फायरिंग की और बम भी फेंके
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सांतवें आसमान पर हैं। शायद यही कारण है कि अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मुजफ्फरपुर में जहां अपराधियों ने अनाज कारोबारी राजा बाबू को गोली मार दी। अस्पताल में वह जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। वही मधुबनी में अपराधियों ने हार्डवेयर व्यवसायी को अपना निशाना बनाया है। 


दो दर्जन की संख्या में आए डकैतों ने 33 लाख की संपत्ति लूट ली। इस दौरान डकैतों ने फायरिंग की और बम भी फेंके। यही नहीं हार्डवेयर व्यवसायी के परिवार की पिटाई भी की। इस घटना में परिवार के कई लोग घायल हो गये हैं। घटना लौकही बाजार की है। बताया जाता है कि पुलिस के सामने ही डकैतों ने बमबाजी की।  


घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो दर्जन डकैत मुंह में गमछा और मास्क लगाकर आए थे। ताकि उनकी पहचान ना हो सके। सभी मैथिला, बंगला और यूपी की भाषा बोल रहे थे। डकैतों ने आलमीरा का चाबी मांगा तो घर वाले देने से इनकार कर दिये। जिसके बाद डकैतों ने परिवार के सदस्यों की पिटाई करने लगे। एक सदस्य को पीटते पीटते सड़क पर ले आए। डकैतों ने घर की महिला को भी नहीं छोड़ा उनकी भी पिटाई कर दी।


 घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और लौकही थानाध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान के सामने ही डकैतों ने बम फेंकने लगे और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। 33 लाख की डकैती के बाद सभी डकैत मौके से फरार हो गये। इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये। लोगों ने बाजार को बंद कर इस घटना का विरोध जताया और थानेदार पर कार्रवाई की मांग करने लगे। 


हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। फुलपरास के एसडीओ अभिषेक कुमार, डीएसपी दुर्गा शक्ति और इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अलावे कई थाने की पुलिस भी पहुंची। प्रदर्शन कर रहे लोगों को अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। लेकिन लोग इस घटना से इतने आक्रोशित थे कि अपने मांग पर अड़े रहे। 

टैग्स